राम मंदिर पहुंची रामलला की नई मूर्ति, क्रेन से अंदर ले जाए जाने का वीडियो आया सामने
रामलला की नई मूर्ति बुधवार रात को अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर पहुंची जिसे क्रेन की मदद से मंदिर परिसर में ले जाया गया। मूर्ति को विवेक सृष्टि ट्रस्ट से एक ट्रक के ज़रिए मंदिर में लाया गया। बकौल रिपोर्ट्स, आज (गुरुवार) मूर्ति को गर्भ गृह में विराजमान किया जाएगा और 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।