राम मंदिर में अपनी एके-47 की सफाई के दौरान पीएसी कमांडो को लगी गोली, सीने के हुई आर-पार
अयोध्या स्थित राम मंदिर परिसर में तैनात राम प्रसाद नामक पीएसी के 53-वर्षीय कमांडो को मंगलवार शाम गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बकौल रिपोर्ट्स, गोली उनके सीने के आर-पार हुई है और उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक, वह अपनी एके-47 साफ कर रहे थे और इस दौरान गोली चली थी।