राम रहीम को 'डमी' से बदले जाने के आरोप वाली याचिका पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने की खारिज

परोल पर जेल से बाहर आए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को हरियाणा सरकार द्वारा कुछ लोगों के साथ मिलकर 'डमी व्यक्ति' से बदलने के आरोप वाली याचिका पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को फटकार लगाते हुए कहा, "यह कोई फिल्म नहीं चल रही है...लगता है आपने कोई फिक्शनल मूवी देखी है।"