रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद का 95 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद का 95-वर्ष की उम्र में मंगलवार रात को निधन हो गया। स्वामी स्मरणानंद 2017 में रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के 16वें अध्यक्ष बने थे। वह पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कई हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया है।