रामपुर एसपी ने कहा- 'मेरी लड़की चली गई' शिकायत करने वाले मां-बाप को जेल भेज दूंगा

रामपुर (उत्तर प्रदेश) के एसपी अशोक कुमार ने कहा है, "मैं तो उस मां-बाप को जेल भेजना चाहूंगा जो ये शिकायत लेकर आते हैं कि मेरी लड़की (किसी लड़के के साथ) चली गई है।" हालांकि, बाद में अधिकारी ने बयान पर स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा, "मैं ऐसा नहीं कर सकता...जीवन की आपाधापी में अनजाने में बच्चे...उपेक्षित हो रहे हैं।"