रामलीला में दशरथ बने शख्स का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन; तालियां बजाते रहे दर्शक

हसनपुर (उत्तर प्रदेश) में रामलीला के दौरान राम को वनवास के लिए भेजे जाने के दृश्य में राजा दशरथ बने राजेंद्र सिंह (62) वियोग में राम-राम चिल्लाकर रोने लगे जिसके बाद दिल का दौरा पड़ने से मंच पर उनका निधन हो गया। समाचार-एजेंसी 'भाषा' के मुताबिक, दर्शकों को यह राजेंद्र के अभिनय का हिस्सा लगा और वे तालियां बजाने लगे।