रावलपिंडी टेस्ट में पाकिस्तानी बल्लेबाज़ को सभी 11 इंग्लिश खिलाड़ियों ने घेरा, तस्वीर हुई वायरल
रावलपिंडी टेस्ट मैच के अंतिम क्षणों में पाकिस्तानी बल्लेबाज़ के आसपास इंग्लैंड के सभी 11 खिलाड़ियों के क्षेत्ररक्षण करने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूज़र ने लिखा, "इतने वर्षों बाद यह देखकर अच्छा लगा...टेस्ट क्रिकेट का बेहतरीन दौर।" पाकिस्तान ने अपने आखिरी 5 विकेट 9 रन के अंतराल पर गंवाए।