'राशि बेवफा है' लिखी हुई ₹20 के एक नोट की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसे ट्विटर पर शेयर करते हुए एक यूज़र ने लिखा, "कौन है वो राशि?" यह पोस्ट 2016 में वायरल हुए 'सोनम गुप्ता बेवफा है' मीम की याद दिलाता है जिस पर आईआईटी गुवाहाटी की एक परीक्षा में प्रश्न भी पूछा गया था।