अफगानिस्तानी ऑल-राउंडर राशिद खान को गुजरात टाइटंस का उप-कप्तान बनाया गया है। फ्रैंचाइज़ी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ में हार्दिक पांड्या का वीडियो शेयर किया है जिसमें वह फैसले की घोषणा कर रहे हैं। गुजरात टाइटंस ने हार्दिक और राशिद की तस्वीर शेयर कर लिखा, "राशिद भाई हमारे उप-कप्तान हैं।" आईपीएल 2022 में आज (सोमवार) गुजरात टाइटंस का सामना एलएसजी से होगा।