inshorts

राशिद खान ने चुने अपने शीर्ष 5 टी20 खिलाड़ी, विराट कोहली व हार्दिक पांड्या को किया शामिल

अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान ने टी20 विश्व कप-2021 से पहले अपने शीर्ष 5 टी20 खिलाड़ी चुने हैं। उन्होंने भारतीय कप्तान विराट कोहली व ऑल-राउंडर हार्दिक पांड्या को अपनी सूची में जगह दी है। राशिद ने न्यूज़ीलैंड के कप्तान केन विलियमसन, पूर्व दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज़ ए.बी. डीविलियर्स व वेस्टइंडीज़ के कप्तान कायरन पोलार्ड को शीर्ष 5 खिलाड़ियों में रखा है।