राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान समझकर मतदान अवश्य करें: मतदाता दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित चुनाव आयोग के कार्यक्रम में नागरिकों से आग्रह किया कि लोग मतदान को राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान समझें और राष्ट्र सर्वोपरि की भावना के साथ मतदान अवश्य करें। उन्होंने आगे कहा, "सुविधा संपन्न लोगों और युवाओं में चुनावों को लेकर अपेक्षाकृत कम उत्साह देखा जा रहा है।"