राष्ट्रपति कोविंद ने देशवासियों को दी लोहड़ी, मकर संक्रांति व पोंगल की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को देशवासियों को लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल, भोगाली बिहू, उत्तरायण और पौष पर्व की शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, "हमारे देश को परिभाषित करने वाली विविधता में एकता पर प्रकाश डालते हुए...ये त्योहार प्रकृति के साथ हमारे जैविक संबंधों को रेखांकित करते हैं। ये पर्व सभी के लिए समृद्धि और खुशियां लेकर आएं।"