inshorts

राष्ट्रपति कोविंद ने पंजाब, तमिलनाडु, उत्तराखंड और नागालैंड के राज्यपाल की घोषणा की

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया है जिनके पास पहले से पंजाब का अतिरिक्त प्रभार था। नागालैंड के राज्यपाल आर.एन. रवि को तमिलनाडु का राज्यपाल नियुक्त किया गया जबकि असम के राज्यपाल जगदीश मुखी को नागालैंड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। वहीं, लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह उत्तराखंड के राज्यपाल होंगे।