राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देशवासियों को बैसाखी, बिहू, उड़िया नववर्ष और पुथांडु की बधाई दी। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, "देश के अलग-अलग क्षेत्रों में विभिन्न तौर-तरीकों से मनाए जाने वाले ये त्योहार हमारी विविधता और बहुलता को दर्शाते हैं।" बकौल राष्ट्रपति, "मेरी मंगल कामना है कि ये पर्व सभी के जीवन में खुशहाली लाएं।"