राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के मयूरभंज (ओडिशा) स्थित पैतृक गांव डुंगुरशाही में पहली बार बिजली पहुंचेगी। गांव में बिजली के खंभे और ट्रांसफॉर्मर लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। मुर्मू के राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार बनने के बाद डुंगुरशाही में ग्रामीणों के दशकों से बिना बिजली के रहने की खबरें सामने आई थीं।