राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन किए और पूजा-अर्चना करने के साथ ही वह आरती में भी शामिल हुईं। राष्ट्रपति ने रामलला को साष्टांग प्रणाम किया। वहीं, राष्ट्रपति ने हनुमान गढ़ी मंदिर में भी दर्शन किए और वह सरयू नदी के तट पर महाआरती में भी शामिल हुईं।