राष्ट्रपति ने राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस रामेश्वर व्यास का इस्तीफा किया स्वीकार
राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस रामेश्वर व्यास का इस्तीफा राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है जो 31-अगस्त 2022 से प्रभावी है। व्यास को मार्च-2020 में हाईकोर्ट में पदोन्नत किया गया था और वे 10-सितंबर 2022 को सेवानिवृत्त होने वाले थे। विधि और न्याय मंत्रालय ने हाईकोर्ट के न्यायाधीश के कार्यालय से जस्टिस व्यास के इस्तीफे को लेकर अधिसूचना जारी की है।