राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर 52 विकलांग लोगों को अपने-अपने क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने के लिए राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार से सम्मानित किया। इस मौके पर राष्ट्रपति ने कहा, "भारत की 2% से ज़्यादा की आबादी दिव्यांग है, यह हम सबकी ज़िम्मेदारी है कि हम यह सुनिश्चित करें कि दिव्यांगजन सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें।"