राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों के कर्मियों और अन्य के लिए 412 वीरता पुरस्कारों और अन्य रक्षा पदकों को मंज़ूरी दी है। इनमें 4 मरणोपरांत सहित 6 कीर्ति चक्र, 2 मरणोपरांत सहित 15 शौर्य चक्र, 92 सेना पदक, 29 परम विशिष्ठ सेवा पदक, 3 उत्तम युद्ध सेवा पदक सहित अन्य सम्मान शामिल हैं।