राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए कुल 115 नामांकन दाखिल किए गए

18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन, बुधवार तक कुल 115 नामांकन दाखिल किए गए। नामांकन दाखिल करने वालों में कई आम लोग शामिल हैं। इनमें मुंबई के एक झुग्गी निवासी, आरजेडी संस्थापक लालू यादव के एक हमनाम, तमिलनाडु के एक सामाजिक कार्यकर्ता और दिल्ली के एक प्राध्यापक शामिल हैं।