राष्ट्रपति, पीएम को जावेद अख्तर का अभिनंदन करना चाहिए: पाक में दिए उनके बयान पर राउत
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सांसद संजय राउत ने गीतकार जावेद अख्तर द्वारा 26/11 हमलों को लेकर पाकिस्तान में दिए गए बयान पर कहा है कि उन्होंने देशभक्ति दिखाई है। राउत ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत द्वारा अख्तर का अभिनंदन किया जाना चाहिए।