inshorts

राष्ट्रपति बाइडन के साथ भारत-अमेरिकी रणनीतिक साझेदारी पर होगी चर्चा: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वह 22-25 सितंबर की अपनी अमेरिकी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ भारत-अमेरिकी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति बाइडन के साथ समान हितों वाले क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर बातचीत होगी। बकौल पीएम, वह उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस से मुलाकात को लेकर भी उत्सुक हैं।