राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रगान सुनकर रोंगटे खड़े हो गए: पद्मश्री से सम्मानित होने पर नीरज

टोक्यो ओलंपिक्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को सोमवार को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने पद्मश्री से सम्मानित किया। नीरज ने राष्ट्रपति से अवॉर्ड लेने की तस्वीर शेयर कर लिखा, "आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रगान सुनकर रोंगटे खड़े हो गए थे! मैं देश के लिए और अधिक सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत जारी रखूंगा।"