राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने बीआर अंबेडकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई बड़े नेताओं ने डॉ भीमराव अंबेडकर की 66वीं पुण्यतिथि पर संसद भवन में अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "महापरिनिर्वाण दिवस पर मैं डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और हमारे देश के लिए उनकी अनुकरणीय सेवा को याद करता हूं।"