राष्ट्रपति मुर्मू ने 2001 में संसद भवन पर हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को 2001 में संसद भवन पर हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति भवन के ट्विटर हैंडल ने ट्वीट किया, ''राष्ट्र उन बहादुर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करता है जिन्होंने 2001 में आज के ही दिन हुए आतंकी हमले में संसद भवन की सुरक्षा करते हुए अपना जीवन बलिदान कर दिया था।''