शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 8 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में निदेशकों की नियुक्ति को मंज़ूरी दी है। बकौल रिपोर्ट, रजत मूना को आईआईटी गांधीनगर, शेषाद्री शेखर को आईआईटी पलक्कड़, श्रीपद करमलकर को आईआईटी भुवनेश्वर, मनोज सिंह गौर को आईआईटी जम्मू, राजीव प्रकाश को आईआईटी भिलाई व पसुमर्थी सेशू को
आईआईटी गोवा का निदेशक बनाया गया है।