राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने उन्हें दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "अपने विनम्र व्यक्तित्व के कारण उन्होंने खुद को पूरे देश का प्रिय बना लिया है...समाज के गरीब वर्गों को सशक्त बनाने पर उनका ध्यान अनुकरणीय है।" पीएम मोदी ने राष्ट्रपति कोविंद के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना भी की।