राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के कोषाध्यक्ष चुने गए बीजेपी सांसद अनुराग शर्मा
हैलिफैक्स (कनाडा) में 65वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) सम्मेलन में बीजेपी सांसद अनुराग शर्मा को सीपीए का अंतर्राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चुना गया है। दुनिया के सबसे बड़े और सबसे पुराने अंतर्राष्ट्रीय संसदीय संघ सीपीए में शर्मा दूसरे भारतीय पदाधिकारी बने हैं। इसके साथ ही सीपीए में एक सीट बढ़कर भारतीय प्रतिनिधियों की कुल संख्या अब 4 हो गई है।