inshorts

राष्ट्रव्यापी एनआरसी पर अभी तक कोई फैसला नहीं: लोकसभा में केंद्र सरकार

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को लोकसभा में पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा, "अब तक, सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय नागरिकों का राष्ट्रीय रजिस्टर (एनआरआईसी) तैयार करने का कोई निर्णय नहीं लिया है।" गौरतलब है कि सरकार ने इससे पहले भी कई बार एनआरसी के संदर्भ में ऐसा ही जवाब दिया है।