राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर विभिन्न स्कूलों के बैंड की नियमित प्रस्तुति शुरू हुई

दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की तीसरी वर्षगांठ से पहले विभिन्न स्कूलों के बैंड द्वारा प्रतिदिन स्मारक पर प्रस्तुति देने की शुरुआत हुई। इसके तहत बुधवार को गाज़ियाबाद के श्री ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय की छात्राओं ने इसमें हिस्सा लिया। बकौल रक्षा मंत्रालय, सीबीएसई ने शिक्षा मंत्रालय और दिल्ली सरकार के साथ मिलकर स्कूल बैंड की सूची तैयार की है।