राष्ट्रीय सहकारी नीति दस्तावेज़ का मसौदा तैयार करने के लिए शाह ने की समिति के गठन की घोषणा
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय सहकारिता नीति दस्तावेज़ का प्रारूप तैयार करने के लिए एक राष्ट्रीय समिति के गठन का एलान किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु की अध्यक्षता में गठित इस समिति में देश के सभी हिस्सों से 47 सदस्यों को शामिल किया गया है। भारत में लगभग 8.5 लाख सहकारी समितियां हैं।