inshorts

राष्ट्रीय सुरक्षा, नैतिकता के खिलाफ काम करने वाले पत्रकारों की मान्यता होगी खत्म: सरकार

सरकार ने कहा है कि देश की ‘सुरक्षा, संप्रभुता और अखंडता’ व ‘सार्वजनिक व्यवस्था, शालीनता या नैतिकता’ के खिलाफ काम करने वाले पत्रकार की सरकारी मान्यता खत्म हो जाएगी। नई सरकारी नीति के मुताबिक, किसी पत्रकार या उसके मीडिया संस्थान के गलत सूचना देने पर उसकी मान्यता कम-से-कम 2 साल और अधिकतम 5 साल के लिए निलंबित की जाएगी।