ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में एक राहगीर को हार्ट अटैक आने के बाद सोनम पराशर नामक महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने सीपीआर देकर उसकी जान बचाई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पराशर ने 'दैनिक भास्कर' को बताया कि अंकल बेहोश पड़े हुए थे और सीपीआर देने पर वह होश में आए जिसके बाद उन्हें अस्पताल भिजवाया गया।