राहुल के बयान पर भ्रामक वीडियो चलाने के मामले में न्यूज़ ऐंकर रोहित रंजन को मिली ज़मानत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान का भ्रामक वीडियो चलाने पर मंगलवार को नोएडा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए टीवी न्यूज़ ऐंकर रोहित रंजन को ज़मानत पर रिहा कर दिया गया। बकौल पुलिस, रंजन के खिलाफ लगी धाराएं ज़मानती हैं जिसके चलते वह रिहा हुए। दरअसल, रंजन ने राहुल के बयान को गलत तरीके से उदयपुर हत्याकांड से जोड़ा था।