राहुल गांधी के बयान पर 'फर्ज़ी' दावे को लेकर राठौड़ व न्यूज़ ऐंकर पर केस दर्ज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उदयपुर हत्याकांड के आरोपियों को 'बच्चे' कहा वाले 'फर्ज़ी' दावे को लेकर बीजेपी सांसद राज्यवर्धन राठौड़, न्यूज़ ऐंकर रोहित रंजन व अन्य के खिलाफ जयपुर में एफआईआर दर्ज हुई है। दरअसल, राहुल ने केरल में अपने दफ्तर पर हमला करने वालों को 'बच्चे' कहा था जिसे आरोपियों ने उदयपुर हत्याकांड के आरोपियों से जोड़ा था।