कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को पत्र लिखकर उन्हें जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना के उत्पीड़न का शिकार हुईं पीड़िताओं को हरसंभव मदद देने को कहा है। उन्होंने कहा, "वे हमारी करुणा की पात्र हैं क्योंकि वे न्याय के लिए लड़ रही हैं।" राहुल ने रेवन्ना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ होने का आरोप लगाया है।