राहुल गांधी ने फ्लाइट के अंदर ऑक्सीजन मास्क लगाकर बैठीं सोनिया गांधी की तस्वीर की शेयर

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां सोनिया गांधी की एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह फ्लाइट में ऑक्सीजन मास्क लगाकर बैठी दिख रही हैं। राहुल ने लिखा, "मां...मुश्किल परिस्थिति में भी संयम की मूरत!" गौरतलब है, मंगलवार को खराब मौसम के कारण सोनिया और राहुल को ले जा रहे विमान की भोपाल में आपात लैंडिंग हुई थी।