राहुल गांधी लेक्चर के लिए पहुंचे कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी; उनके नए लुक की तस्वीर हुई वायरल
कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी (इंग्लैंड) में लेक्चर देने पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नए लुक की एक तस्वीर वायरल हो गई है। राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा के बाद पहली बार अपनी दाढ़ी और बाल कटवाए हैं। कैम्ब्रिज जज बिज़नेस स्कूल के विज़िटिंग फेलो राहुल ने वहां 'इक्कीसवीं सदी में सुनने की सीख' विषय पर अपना संबोधन दिया।