राहुल तेवतिया ने मैच की आखिरी 2 गेंद पर 2 छक्के लगाकर गुजरात टाइटंस को दिलाई जीत
ऑल-राउंडर राहुल तेवतिया ने शुक्रवार को आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच की आखिरी 2 गेंदों पर 2 छक्के लगाकर गुजरात टाइटंस को जीत दिलाई। गुजरात को आखिरी ओवर में 19 रन बनाने थे और शुरुआती 4 गेंदों पर 7 रन ही बने थे। गुजरात की यह लगातार तीसरी जीत है और वह टूर्नामेंट में अबतक अविजित है।