भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी राहुल त्रिपाठी को सनराइज़र्स हैदराबाद (एसआरएच) ने आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 में उनके बेस प्राइस से 21 गुना ज़्यादा कीमत पर ₹8.5 करोड़ में खरीदा है। त्रिपाठी का बेस प्राइस ₹40 लाख था। राइज़िंग पुणे सुपरजायंट्स, केकेआर व राजस्थान रॉयल्स के बाद एसआरएच आईपीएल में उनकी चौथी टीम होगी। उन्होंने आईपीएल में 62-मैच में 1,385-रन बनाए हैं।