राहुल त्रिपाठी ने जड़ा आईपीएल 2022 का संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज़ अर्धशतक

एसआरएच के बल्लेबाज़ राहुल त्रिपाठी ने शुक्रवार को केकेआर के खिलाफ 21-गेंद पर 50-रन बनाकर आईपीएल 2022 का संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज़ अर्धशतक लगाया। लियम लिविंगस्टन (पंजाब किंग्स) ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 21-गेंद पर अर्धशतक बनाया था। पैट कमिंस (केकेआर) ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 14-गेंद पर अर्धशतक लगाकर इस सीज़न का सबसे तेज़ अर्धशतक जड़ा था।