राहुल बजाज का पूरे राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, बेटे राजीव व संजीव ने निभाईं रस्में
बजाज समूह के पूर्व चेयरमैन राहुल बजाज का पूरे राजकीय सम्मान के साथ पुणे (महाराष्ट्र) में रविवार को अंतिम संस्कार किया गया। पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित बजाज के अंतिम संस्कार की रस्में उनके बेटे राजीव बजाज और संजीव बजाज ने निभाईं। गौरतलब है कि राहुल बजाज का 83 वर्ष की उम्र में शनिवार को निधन हो गया।