राहुल बाबा समस्या लोकसभा सीट में नहीं आप में है: गुजरात में रैली में अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को गुजरात के छोटा उदयपुर में एक चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बार-बार सीट बदलने पर कहा, "राहुल बाबा समस्या लोकसभा सीट में नहीं आप में है।" उन्होंने कहा, "अमेठी हार गए तो वायनाड चले गए। अब वायनाड में हारने वाले हैं तो अमेठी के बजाय रायबरेली भागकर आए हैं।"