आईपीएल के मेगा ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स के के.एल. राहुल और सनराइज़र्स हैदराबाद के राशिद खान से लखनऊ फ्रैंचाइज़ी ने कथित तौर पर अपनी टीम छोड़ने के लिए संपर्क किया है। एक बीसीसीआई अधिकारी के मुताबिक, पंजाब किंग्स और एसआरएच द्वारा मौखिक शिकायत दर्ज कराई गई है। अधिकारी ने कहा, "..अगर यह सच साबित होता है...तो हम उचित कार्रवाई...करेंगे।"