शेयर बाज़ार में रिकॉर्ड बढ़त के बीच सेेंसेक्स ने शुक्रवार को 450 से अधिक अंकों की बढ़त के साथ 59,600 के आंकड़े को छू लिया जबकि निफ्टी 120 अंक बढ़कर 17,750 के आंकड़े के पार पहुंच गया। गौरतलब है कि सेंसेक्स पर बजाज फिनसर्व, कोटक बैंक, टाइटन और बजाज ऑटो सर्वाधिक मुनाफे वाले शेयरों में शामिल हैं।