आईएमएफ द्वारा 2021 में भारत की वृद्धि दर 9.5% रहने का अनुमान जताने के बाद बुधवार को बीएसई का सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स 452.74 अंक चढ़कर रिकॉर्ड 60,737 पर जबकि निफ्टी 169.80 अंक बढ़कर 18,161.75 पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 22 कंपनियों के शेयरों में तेज़ी रही।