रिटायर्ड एएसआई ने राजस्थान में पुलिसकर्मियों पर लगाया थाने से ज़ेवर चुराने का आरोप, केस दर्ज

राजस्थान के कोटा में एक सेवानिवृत एएसआई ने अपने साथी पुलिसकर्मियों पर गुमानपुरा थाने की अलमारी में रखे ₹9.85 लाख के ज़ेवर और ₹1.5 लाख नकद चुराने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है। 31 जुलाई को रिटायर हुए एएसआई को 16 जुलाई को ही घटना की जानकारी मिली थी लेकिन मामले में एफआईआर बुधवार को दर्ज की गई।