रिटायर्ड दारोगा को यूपी में होमगार्ड ने दीं गालियां, ज़ोरदार धक्का दिया; हुआ सस्पेंड
सीतापुर (उत्तर प्रदेश) का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक बुज़ुर्ग रिटायर्ड दारोगा के साथ एक होमगार्ड गाली-गलौज करता हुआ और उन्हें ज़ोरदार धक्का देता हुआ दिख रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी होमगार्ड को होमगार्ड के ज़िला कमांडेंट ने निलंबित कर दिया है और उसके खिलाफ उचित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।