एयरफोर्स की पीआरओ विंग कमांडर इंद्रानी नंदी ने सोमवार को बताया कि इस बार गणतंत्र दिवस परेड में सबसे भव्य फ्लाइपास्ट होगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान 17 जगुआर फाइटर एयरक्राफ्ट '75' की शेप में आसमान में उड़ते दिखाई देंगे। वहीं, पांच राफेल, मिग29के और पी-81 सर्विलांस एयरक्राफ्ट समेत वायुसेना, नौसेना और थलसेना के 75 एयरक्राफ्ट भी हिस्सा लेंगे।