रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा को बर्खास्त करने की कोशिश की थी लेकिन रक्षा मंत्रालय ने अधिसूचना जारी नहीं की थी। हालांकि, जियो न्यूज़ के मुताबिक, खान ने पत्रकारों से कहा, "न तो कभी सेना प्रमुख को हटाने की बात हुई, न ही इसको लेकर हमारी कभी कोई योजना थी।"